पटना एम्स में द्वितीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, राज्यपाल अता हसनैन समेत कई मंत्री शामिल, 300 से अधिक छात्रों को चिकित्सा की डिग्री प्रदान की गई

पटना स्थित एम्स पटना में द्वितीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

पटना एम्स में द्वितीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, राज्यपाल अता हसनैन समेत कई मंत्री शामिल, 300 से अधिक छात्रों को चिकित्सा की डिग्री प्रदान की गई
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: राजधानी पटना स्थित एम्स पटना में द्वितीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। एम्स परिसर में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल सय्यद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद रवि शंकर प्रसाद , केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे , लोकसभा सदस्य तारिक़ अनवर सहित कई जनप्रतिनिधि और एम्स के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई।   300 से अधिक मेडिकल छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई...कुल 27 छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए गोल्ड मेडल मिले, जिनमें से 17 मेडल राज्यपाल द्वारा और 10 एम्स प्रेसिडेंट द्वारा प्रदान किए गए।

राज्यपाल ने अपने भाषण में कहा कि डॉक्टर केवल पेशा नहीं बल्कि सेवा का माध्यम हैं और देश के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका है। युवा चिकित्सकों को समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। वहीं अन्य अतिथियों ने भी एम्स पटना की उपलब्धियों की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।